ज्योतिषफ्लैश न्यूज

जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, शुक्र और राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में, चंद्रमा कन्‍या राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-थोड़ा डिस्‍टर्बिंग टाइम ये रहेगा लेकिन फिर विजय प्राप्‍त करेंगे। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु का शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-भावुक मन से लिए गए निर्णय के चलते नुकसान की आशंका है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। व्‍यापार सही चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम में दूरी बरकरार रहेगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। जो आपने सोच रखा है, जो आपने डिजाइन कर रखा है उसे अमल में लाइए। भाइयों-मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रेम में दूरी रहेगी। व्‍यापार और स्‍वास्‍थ्‍य सही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-धन का आवक बना रहेगा। कुटुम्‍बों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम बढ़िया, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।

तुला-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। संतान की ओर से कुछ अच्‍छा समाचार मिलेगा। प्रेम सही, संतान सही, स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवन आनंदित रहेगा। व्‍यापार में तरक्‍की होगी। प्रेम परवान चढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, बाकी सब कुछ अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-जीवन आनंदित रहेगा। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलते रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777