राज्य

दीपावली-छठ पर यूपी में 12 दिन दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों-कंडक्टरों को मिलेगा 4800 रुपये तक बोनस

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम छह से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को पर्व के दौरान बसों का संचालन बढ़ाने और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में बेहतर सेवाएं देने वाले चालकों और परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि छठ पर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अधिक बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होगी। दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। भैयादूज पर स्थानीय और आसपास के जिलों में भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अनफिट बसें नहीं चलेंगी

परिवहन मंत्री ने निगम की सभी बसों को सड़क पर उतारने से पहले उनकी फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बसों के स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत की व्यवस्था करने के साथ अनुबंधित बसों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। चालकों और परिचालकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं दिया जाएगा। बस अड्डों पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा।

12 दिन ड्यूटी पर मिलेंगे 4800 रुपये

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि प्रोत्साहन अवधि में न्यूनतम 11 दिन ड्यूटी करने और निर्धारित औसत 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन का मानक पूरा करने वाले चालकों-परिचालकों को 4400 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। 12 दिन ड्यूटी करने और निर्धारित मानक पूरा करने वालों को 4800 रुपये मिलेंगे। इसमें संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हैं। निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर संचालन पर संविदा और बाह्य स्रोत के चालकों-परिचालकों को 55 पैसे प्रति अतिरिक्त किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777