उत्तर प्रदेश

छब्बीस जनवरी के लिए एनसीसी छात्रों ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड को लेकर शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की एनसीसी बटालियन के छात्र छात्राओं ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने कुलपति की भूमिका निभाईं। अंत में एनसीसी के छात्र.छात्राओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी दी गई।

मेजर संजय गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाली परेड की तैयारी 15 दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी के तहत आज लगभग 175 बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रतिभाग किया था। सभी बच्चों ने राइफल ड्रिल किया। उन्होंने बताया कि 63, 64 आर्मी विंग, नेवल विंग, नेवी और 3 नेवल विंग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एनसीसी छात्रों द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन विश्वविद्यालय के कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन होने वाली परेड को लेकर आज कुलपति के स्थान पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर दिनेश कुमार को आमंत्रित किया गया था। चीफ प्रॉक्टर ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। चीफ प्रॉक्टर दिनेश कुमार ने इस परेड का निरीक्षण किया व रिहर्सल के दौरान उन्होंने झंडारोहण किया।

चीफ प्रॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी छात्र.छात्राओं द्वारा 26 जनवरी में होने वाली परेड को लेकर तैयारियां चल रही थी। उसमें कुलपति की भूमिका निभाते हुए मुझे आमंत्रित किया गया था। निरीक्षण के दौरान मैंने पाया कि छात्र-छात्रा अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस परेड को लेकर विद्यार्थी पिछले 1 महीने से तैयारी कर रहे हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button