उत्तराखंडफ्लैश न्यूजविविध

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का जाना अपूर्णीय क्षति

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति: मुख्यमंत्री

देहरादून 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गंगोत्री विधायक स्व0  गोपाल रावत के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए भी यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button