कारोबार

ऋणदाताओं ने गिरवी रखे शेयरों को खुले बाजार में बेचा

नयी दिल्ली – डीटीएच सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी डिश टीवी ने मंगलवार को बताया कि उसके ऋणदाताओं ने प्रवर्तकों द्वारा गिरवी रखे 5.11 करोड़ शेयरों को खुले बाजार में बेचा है। जिसके बाद प्रवर्तक समूह मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी में सीधी हिस्सेदारी 2.78 फीसदी घट गई।

डिश टीवी ने शेयर बाजार को बताया कि ट्रस्टी ने ऋणदाताओं की तरफ से 5,11,97,105 शेयर बेचे हैं, जो गिरवी रखे गए थे। कंपनी ने बताया कि ये शेयर खुले बाजार में 30 दिसंबर 2020 से 12 मई 2021 के बीच चार खेप में बेचे गए। इस सौदे के बाद मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की डिश टीवी में सीधी हिस्सेदारी 4.87 प्रतिशत से घटकर 2.09 प्रतिशत रह गई।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777