उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में ढील की उम्मीद

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को लगाना पड़ा था। इन सबके बीच उत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के कारण लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि अब लॉकडाउन या कोरोना प्रतिबंधों से राहत मिल सकती है।

हालांकि, यह राहत धीरे-धीरे ही दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संकट के कारण हम पाबंदियों को लगाया गया था। अब मामलों में कमी के कारण इसमें ढील देने की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 1 जून से फेज वाइज लॉकडाउन में ढील दे सकती है। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जारी रह सकता है।

सूत्र दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार 24 घंटे में लॉकडाउन को लेकर फैसला ले सकती है। लेकिन खबर इस बात की भी है कि प्रदेश सरकार अचानक लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट देने के पक्ष में नहीं है। लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत के साथ ही किराना सब्जी व फल की दुकानों को खोले जाने की इजाजत दी जा सकती है।

कंस्ट्रक्शन वर्क के काम हो सकते है। साथ ही 50% की क्षमता के साथ अन्य दुकानें और रेस्टोरेंट को खोलने की भी इजाजत दे दी जा सकती है। हालांकि आखिरी फैसला सरकार को लेकर लेना है। लेकिन उम्मीद इस बात की जताई जा रही है कि लॉकडाउन से अब लोगों को धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777