कारोबार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, शुरुआती कारोबार में 12 पैसे चढ़कर 77.93 पर आया

मुंबई – कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 77.93 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी कोषों की बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेश में डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.98 पर मजबूत खुला, और फिर तेजी के साथ 77.93 के भाव पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में पांच पैसे की बढ़त के साथ 78.05 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरकर 104.38 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत फिसलकर 112.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777