कारोबार

अडानी समूह के इस स्टॉक ने किए अपने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, निवेशक गदगद

पिछले कुछ सालों में अडानी समूह (Adani Group) की कई कंपनियों ने ताबड़तोड़ रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल बना दिया है। इसी लिस्ट में अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के स्टाॅक भी शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को BSE में अपने सभी पुराने रिकाॅर्ड को ध्वस्त करते हुए 3471 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 24% तक बढ़ गया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 8% की उछाल देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही नतीजे भी उत्साहित करने वाले रहे हैं।

गुरुवार को कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में 138 करोड़ रुपये नेट प्राॅफिट हुआ है।पीएनजी, CNG सप्लाई के लिए अडानी टोटल गैस सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क डेवलेप कर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उनके रेवन्यू में और इजाफा होगा।

कैसा है इस स्टाॅक का प्रदर्शन
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 2714 रुपये से बढ़कर 3342.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी 23% से अधिक की उछाल देखने को मिली है। जबकि बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों के कीमतों में 84.75% की तेजी देखने को मिली है। वहीं, साल 2022 की बात करें तो कंपनी के शेयर इस दौरान 91.44% की छलांग लगाने सफल रहे हैं। थोड़ा और पीछे जाकर एक साल के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाएं तो कंपनी के शेयर का भाव 268.15% तक बढ़ गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777