लाइफस्टाइल

स्वाद ही नहीं एनर्जी से भी लबरेज होते हैं दलिया के लड्डू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दलिया का नाम सुनते ही कई लोगों का मुंह बन जाता है। क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि दलिया सिर्फ बीमार लोगों के खाने की चीज है। लेकिन दलिया हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि दलिया में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, फाइबर फास्फोरस, थायमिन, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दलिया को कई तरह से बनाया जाता है। कुछ लोग दलिया को मीठा बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग दलिया में सब्जी और दाल आदि डालकर बनाते हैं।

अगर आपको भी दलिया की ये रिसिपीज बोरिंग लगने लगी हैं। तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दलिया लड्डू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। दलिया के लड्डू की रेसिपी काफी आसान है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं।

सामग्री
दलिया – 2 कप
दूध – 3 कप
घी- 4 बड़े चम्मच
बादाम- 6 (बारीक कटे हुए)
काजू- 7 (बारीक कटे हुए)
चीनी – 1 कप

बनाने का तरीका
सबसे पहले दलिया को बाउल में निकाल लें और इसको धोकर साफ कर लें। फिर गैस पर पैन चढ़ाएं और गर्म होने पर पैन पर घी डालें।
घी डालने के बाद पैन में दलिया डालें और इसको लगातार चलाकर अच्छे से भून लें।
दलिया जब भूनते-भूनते हल्की ब्राउन हो जाए तो इसमें दूध डालकर ढक दें और करीब 15 मिनट के लिए पकाएं
दूध सूखने के बाद इसमें चीनी या गुड़ का बुरादा डालकर पकाएं।
दलिया को अच्छे से पकाने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसका छोटा-छोटा लड्डू बना लें।
इस तरह से टेस्टी और हेल्दी दलिया के लड्डुओं को आप परिवार के अन्य सदस्यों को सर्व कर सकती हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button