लाइफस्टाइल

शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है ये इंडो चाइनीज रेसिपी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अगर आप भी इंडो चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो ये मंचूरियन डिश आपको शाम के नाश्ते में बेहद पसंद आने वाली है। जी हां आलू मंचूरियन का स्वाद जितना टेस्टी है। इसे बनाना भी उतना ही आसान है।

इस रेसिपी को बनाने में न तो अधिक समय लगता है और न ही मेहनत। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी रेसिपी।

आलू मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री-

-आलू-3
-मैदा-2 चम्मच
-प्याज-1
– कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच
– लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
– अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
– चीली सॉस-2 चम्मच
– टोमेटो सॉस-1/2 चम्मच
– नमक-स्वादानुसार
– तेल-3 चम्मच
– विनेगर-1/2 चम्मच
– लहसुन कली-3-4

आलू मंचूरियन बनाने का तरीका-

आलू मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर उसे टुकड़ों में काटकर एक बर्तन में डालकर कुछ देर के लिए उबालकर अलग रख दें।

इसके बाद आप एक अलग बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, लहसुन-अदरक का पेस्ट मिक्स करके इसमें आलू को डालकर मिला लें।

अब आप एक पैन में तेल गरम करें और आलू को पेस्ट में लपेटकर फ्राई करके निकाल लीजिये। इसके बाद एक अन्य पैन में हल्का तेल गरम करके लहसुन कली, प्याज कटा हुआ, सॉस और विनेगर आदि डालकर कुछ देर पका लें।

कुछ देर पकने के बाद इसमें फ्राई किए हुए आलू और आधा कप पानी को डालकर कुछ और देर पका लें। आपके आलू मंचूरियन सर्व करने के लिए तैयार हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button