वाराणसी

वाराणसी में संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर सीएम योगी ने टेका मत्था

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन पूजन करने के लिए सिर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर पहुंचे। मंदिर में बकायदा विधिवत दर्शन पूजन कर मंदिर के संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया और बधाइयां भी दी। सीएम योगी से पहले पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सुबह लगभग 3 बजे एयरपोर्ट पहुचें और वहां से संत रविदास जी के मंदिर में गए।

सैकड़ों भक्तों से उन्होंने ने मुलाकात हाथ जोड़कर किया। चन्नी ने सबसे पहले संत रविदास के चरणों में मत्था टेका । जिसके बाद वो लगभग 45 मिनट तक मन्दिर में चल रहे कीर्तन में भाग लेते हुए कीर्तन सुने। चन्नी मन्दिर से निकलने के बाद बाकायदा पंजाब से आये श्रद्धालुओं से मिलते हुए सत्संग स्थल भी पहुचें।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविदास एक सच्चे सामाजिक दर्शन कराने वाले व्यक्तित्व थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतगुरु रविदास की प्रेरणा से सबका साथ और सबका विकास कर रहे हैं। और देश के जन जन तक अपनी बात भी रखने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा रविदास जी ने काशी की धरती से जो भक्ति की प्रेरणा हम सबको दी है। वह आज भी हम सबके बीच विराजमान है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button