मनोरंजन

यामी गौतम ने शादी के दिन खुद ही किया था अपना मेकअप

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली – अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली हैl उन्होंने शादी के दिन अपनी मां की साड़ी पहनी है और उन्होंने खुद ही खुद का मेकअप किया थाl अभिनेत्री यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी कर ली हैl शादी वाले दिन उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी थी और अपना मेकअप खुद किया थाl

यामी गौतम ने आदित्य धर से 4 जून को शादी कर ली हैl उनकी शादी हिमाचल प्रदेश के मंडी में 2 दिनों तक चली थीl यामी गौतम ने इस मौके पर सिल्क साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी ले रखा थाl यामी गौतम ने इस अवसर पर पारंपरिक ज्वेलरी पहनी थी l

इसमें चोकर, पहाड़ी नथ और मांग टीका शामिल हैl उन्होंने साधारण मेकअप कर रखा थाl इसके अलावा उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक और सिंदूर भी लगा रखा था l वहीं आदित्य धर ने सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी थीl

एक वेडिंग ब्लॉगर ने यामी गौतम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा। ‘यामी गौतम ने अपनी मां की साड़ी पहनी है और खुद ही अपना मेकअप किया हैl यामी गौतम बहुत खूबसूरत लग रही हैl शादी की फोटो शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा था। आप सभी की शुभकामनाएं और बधाईयों के लिए धन्यवाद, यामी और आदित्य यामी अपने प्रशंसकों को शादी की तस्वीरें शेयर कर चौंका रही हैl

यामी गौतम फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। यामी गौतम और आदित्य धर ने 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया थाl

यामी गौतम फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl यामी सोशल मीडिया पार भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button