लाइफस्टाइल

मेथी के दानों को इस तरह करें बालों में इस्तेमाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मेथी दाने का इस्तेमाल अमूमन हर किचन में किया जाता है। लेकिन इसके ब्यूटी बेनिफिट्स भी कम नहीं हैं। खासतौर से बालों की हर समस्या को दूर करने के लिए आप मेथीदाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ना सिर्फ हेयर फाॅल से निजात दिलाता है, बल्कि आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिसके कारण हेयर फाॅलिकल्स नरिश्ड होते हैं और नए बाल विकसित होते हैं। तो चलिए आज हम आपको हेयर प्राॅब्लम्स को दूर करने के लिए मेथीदाने को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे है।

हेयर फॉल को करें दूर
हेयर केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि हेयर फाॅल को दूर करने में मेथीदाना बेहद ही प्रभावी तरीके से काम करता है। मेथी के बीज को रात भर भिगोएँ। उन्हें थोड़ा पानी या नींबू के रस के साथ ब्लेंड करें। इसे फेस पैक की तरह अपने बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में इसे रिंस करें। अगर आप शैम्पू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी माइल्ड शैम्पू को ही चुनें।

हेयर ग्रोथ के लिए मेथीदाना
इसके लिए आप मेथी को नारियल के तेल में तब तक गर्म करें, जब तक कि बीज लाल ना हो जाएं। फिर तेल को हल्का ठंडा होने दें और गुनगुने तेल से अपनी स्कैल्प पर मसाज करें। इस तरह नारियल तेल का इस्तेमाल आपके बालों की ग्रोथ में बढ़ावा देगा।

खुजली से निपटें
अगर आपकी स्कैल्प रूखी है और उसमें इचिंग की समस्या है तो ऐसे में आप मेथी के दानों को एग याॅक के साथ मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस मास्क को अपनी स्कैल्प पर लगाकर आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।

डैंड्रफ को कहें बाय-बाय
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप दही के साथ मेथी दाने को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। आप इस मास्क को सप्ताह में तीन बार अप्लाई कर सकते हैं। आखिरी में माइल्ड शैम्पू की मदद से अपने बालों को क्लीन करें।

सफेद बालों से पाएं छुटकारा
आज के समय में लोगों के असमय ही बाल सफेद होने लग जाते हैं। हेयर केयर एक्सपर्ट के अनुसार, आप मेथीदाने की मदद से असमय सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए मेथी दाने और करी पत्ता को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब आप इसे अपने बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button