राष्ट्रीय

हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया, कहा- छह फरवरी हमारे लिए काला दिन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मथुरा – सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि छह फरवरी का दिन हमारे लिए काला दिन है। जिसने हमसे स्वर कोकिला को छीन लिया। लता मंगेशकर की कई तस्वीरें साझा कर अपने शोक संदेश में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है।

वह किंवदंती जिसने हमें मधुर गीतों का खजाना दिया है। भारत की कोकिला, लताजी, स्वर्ग में अपने दिव्य संगीत का स्वर बिखेरने के लिए हमें छोड़ गई हैं। उनका हमारी जिंदगी से चले जाना सम्पूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। क्योंकि हमारा परस्पर स्नेह बहुत गहरा था।

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। आज वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

अभिनेत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, लता दीदी जैसी दूसरी आवाज़ भारत में तो क्या पूरी दुनिया में और कोई नहीं है। वह भारत की स्वर कोकिला थीं। लता मंगेशकर के साथ पुराने क्षणों को याद करते हुए उन्होंने कहा, मैंने करीब 200 से अधिक फिल्मों में काम किया।

जिनमें ज्यादातर हिट रहीं। इनमें से मेरे अधिकांश किरदारों के लिए उन्होंने ही अपनी आवाज़ दी। इनमें से कुछ फिल्मों ने भले ही बॉक्स आफिस पर कमाल नहीं किया हो। लेकिन उनके गीत हमेशा पसंद किए गए।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button