फ्लैश न्यूजविश्‍व

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से फिर जुड़ेंगे बाइडन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बाइडन प्रशासन द्वारा इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के साथ फिर से जुड़ने की घोषणा किये जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 र्ष पहले परिषद से अमेरिका को अलग करने का फैसला लिया था। यह जानकारी अमेरिका के अधिकारियों ने दी है।

बाइडन प्रशासन के रविवार के इस निर्णय से बहुपक्षीय संगठनों और समझौतों के संबंध में पूर्ववर्ती ट्रम्प प्रशासन द्वारा लिया गया एक और निर्णय पलट जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जिनेवा में अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक इस बाबत सोमवार को घोषणा करेंगे। इसमें बताया जाएगा कि वाशिंगटन जिनेवा के इस संगठन में बतौर पर्यवेक्षक वापसी करेगा तथा पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए प्रयासरत होगा।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अलग होने का फैसला वर्ष 2018 में लिया था। उन्होंने इजराइल के प्रति परिषद के रूख तथा इसके सदस्यों के संबंध में कुछ आपत्तियां जताई थीं। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका द्वारा बताए गए सुधार करने में भी परिषद विफल रही है। ट्रम्प प्रशासन को परिषद के सदस्यों-यथा चीन, क्यूबा, इरीट्रिया, रूस और वेनेजुएला को लेकर चिंता थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button