उत्तर प्रदेश

लॉ-मार्टिनियर की दो छात्राएं पॉजिटिव, दो दिन तक स्कूल बंद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – लॉ-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राओं के कोरोना संक्रमित निकलने की वजह से विद्यालय को अगले दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों दिन नगर निगम की टीम विद्यालय में सैनिटाइजेशन करेगी। लॉ-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य आशिता दास ने बताया कि कक्षा दो और छह की एक-एक छात्रो कोरोना संक्रमित हुई है। छात्रों के स्वास्थ्य और कोविड गाइडलाइन को देखते हुए विद्यालय 25 और 26 अप्रैल को बंद रहेगा।

प्रधानाचार्या ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू हो रहीं आईसीएससी की परीक्षाएं और 26 अप्रैल से शुरू होने वाली आईएससी की परीक्षाएं अपने निधार्रित समय पर होगी। परीक्षा केन्द्र बिल्कुल अलग बनाए गए हैं। जिससे कोई समस्या नहीं होगी। वहीं नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन करेगी। जिसके बाद 27 अप्रैल से विद्यालय अपने समय पर खुलेगा।

मास्क पहनकर ही बाहर निकलें-डीएम
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि स्कूल में सैनिटाइजेशन कराया रहा है। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग कराते हुए टेस्टिंग करायी जा जाएगी। जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सार्वजनिक स्थानो, स्कूलों, बाजारों में निकलने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। कोविड संक्रमण के लक्षण दिखते ही तत्काल टेस्टिंग कराएं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button