जनता जर्नादन

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 24 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जम्मू एवं कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम  में  प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी वर्चुअली उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम से पूर्व, मुख्यमंत्री जी राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में विकासखण्ड डकोर स्थित ग्राम ऐरी रमपुरा की ग्राम सभा की बैठक में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे प्राथमिक विद्यालय/पंचायत सचिवालय का निरीक्षण तथा विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री 33.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 16 जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर व प्रशिक्षण केन्द्र (डी0पी0आर0सी0), 682.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 39,000 तकनीकी उपकरणों से युक्त पंचायत सचिवालयों, 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2,000 सामुदायिक शौचालयों, 306.72 करोड़ रुपये की लागत से पंचायतों में स्थापित 7,10,000 एल0ई0डी0 लाइटों का डिजिटल लोकार्पण करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पर निर्मित फिल्म का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायतों के ई-गवर्नेन्स के कार्याें हेतु ई-पुरस्कार मंे तृतीय स्थान प्राप्ति का प्रशस्ति पत्र पंचायतीराज मंत्री द्वारा हस्तगत कराया जाएगा। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला पंचायत, जालौन तथा ग्राम पंचायत कुरेपुर कनार को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार और ग्राम पंचायत ऐरी रमपुरा को बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी ग्राम सभा की बैठक को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777