उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
राज्यपाल ने नवगठित उ0प्र0 विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर सहित 4 अन्य को शपथ दिलाई
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वरिष्ठ विधान सभा सदस्य श्री रमापति शास्त्री को नवगठित विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही नई विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में शपथ दिलाने हेतु नामित विधान सभा सदस्य (1) श्री सुरेश कुमार खन्ना, (2) श्री जय प्रताप सिंह, (3) श्री राम पाल वर्मा एवं (4) श्री माता प्रसाद पाण्डेय को भी शपथ ग्रहण करायी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा अन्य सहयोगी अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



