उत्तर प्रदेश

मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु गंगा में लगा रहे आस्था की डुबकी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. गंगा में पवित्र स्नान कर लोग विधि विधान से पूजन कर जरूरतमंदों को दान दे रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बीच वाराणसी और प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है. बता दें, गुरुवार की आधी रात से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. प्रमुख स्नान पर्व की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों की लंबाई और संख्या बढ़ाई गई हैं.
श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए सिविल डिफेंस के वालंटियर उन्हें जगह-जगह पर मार्गदर्शन कर रहे हैं. त्रिवेणी घाट, वीआईपी, अरैल, राम घाट, दशासुमेर, झूंसी और छतनाग घाट पर श्रद्धालुओं के साथ कोई घटना न हो इसके लिए जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही साथ साफ सफाई के लिए स्वच्छता की टीमें भी तैनात की गई हैं. मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयागराज संगम में आज 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना जताई गई है. इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम और यातायात की एकल व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक जाने में आसानी रहे.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button