विश्‍व

भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े को ‘स्वस्थ’ होने का मिला प्रमाण पत्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तोक्यो – भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े ‘सेगनुएर मेडिकोट’ को गुरुवार को ‘स्वस्थ’ होने का प्रमाण पत्र मिला जिससे शुक्रवार से उनके तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने की अहम पात्रता पूरी हुई। निर्णय करने वाली समिति ने मिर्जा के घोड़े को इवेंटिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जिसका आयोजन शुक्रवार से सोमवार के बीच किया जाएगा।

मिर्जा का समर्थन करने वाले एम्बेसी ग्रुप ने बयान में कहा, सेगनुएर मेडिकोट स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र मिला है। और उन्होंने जरूरी पात्रता पूरी कर ली है। बयान के अनुसार, घोड़े का निरीक्षण दौर पूरा होने के बाद मिर्जा और सेगनुएर मेडिकोट 30 जुलाई से दो अगस्त के बीच होने वाली आगामी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

जज समिति किसी भी घुड़सवारी स्पर्धा से पहले घोड़ों का निरीक्षण करती है। जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि घोड़ा आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए फिट है। अगर घोड़ा बीमार या चोटिल होता है। तो उसे भविष्य की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने से बाहर कर दिया जाता है।

मिर्जा ने तोक्यो ओलंपिक से कुछ दिन पहले अपना घोड़ा बदलते हुए इन खेलों में सेगनुएर मेडिकोट के साथ उतरने का फैसला किया था। इसी घोड़े के साथ उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीते थे। मिर्जा ने पहले घोषणा की थी कि वह तोक्यो खेलों में ‘दजारा 4’ के साथ उतरेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button