मनोरंजन

बदल गया रिया का चेहरा, अब पूजा बनर्जी की जगह एक्टर्स टीना फिलिप निभाएगी यह किरदार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ज़ी टीवी का पॉपुलर टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य‘अपनी दिलचस्प कहानी से कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के किरदार अभि , प्रज्ञा , रिया, आलिया, रणबीर और प्राची अब हर घर के परिवार का हिस्सा बन गए है। हाल की जल्द इस सीरियल में नया बदलाव आने वाला है। अब तक हमने देखा कि प्राची के फोन पर एक मैसेज देखकर रिया चौंक जाती है। और उसे लगता है कि वो सिद्धार्थ (रिया का पूर्व पति) के बच्चे को लेकर प्रेग्नेंट है। हालांकि उसे प्राची की प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ नहीं पता होता है।

जहां आने वाले एपिसोड में रिया के लिए एक दिलचस्प खुलासा होगा। वहीं दर्शक इस शो में एक नई रिया को देखेंगे। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने! पूजा बनर्जी, जो लगभग 3 साल से रिया का किरदार निभा रही थीं। इस समय मैटरनिटी लीव पर हैं और इसलिए उन्होंने अपने किरदार से विदा लेने का फैसला किया है। जहां उनकी टीम और उनके फैंस उन्हें इस शो में बहुत मिस करेंगे। वहीं अब एक नया टैलेंटेड चेहरा उनकी जगह इस किरदार को निभाएगा। पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस टीना फिलिप अब कुमकुम भाग्य में रिया के किरदार में नजर आएंगी।

अपनी नई पारी को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं टीना
इस बारे में बताते हुए टीना ने कहा, मैंने एक्टिंग का अपना पैशन फॉलो करने का फैसला किया और इसलिए मैं अपना सपना पूरा करने के लिए यूके मे एक मोटी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़कर भारत आ गई। यहां मुझे सपोर्ट करने वाला कोई नहीं है। लेकिन मुझे बेहद खुशी है कि मुझे ज़ी टीवी के कुमकुम भाग्य में रिया का किरदार निभाने का मौका मिला। सच कहूं तो एक ऐसे किरदार की जगह लेना आसान नहीं है। जिसे इतने सालों तक किसी और ने निभाया हो।

जानिए क्या हैं टीना का कहना
टीना आगे कहती हैं कि मैं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना बेस्ट दूंगी और उन्हें निराश नहीं करूंगी। मुझे खुशी है कि मुझे पर्दे पर इतना दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। मुझे वाकई दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का इंतजार है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि किस तरह कोहली परिवार में पल्लवी और विक्रम की शादी की सालगिरह का जश्न मनाया जाएगा। और इन सबके बीच प्रेग्नेंसी को लेकर रिया प्राची की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करेगी. क्या नई रिया इसमें कामयाब होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button