फ्लैश न्यूज

नड्डा ने विजयी जुलूस पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। वहां मतगणना के दौरान और बाद में विजयी जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के निर्वाचन आयोग के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं चुनावी जीत के जश्न समारोहों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के भारत के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं। मैंने भाजपा की सभी प्रदेश ईकाइयों को इस फैसले का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

भाजपा के सभी कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जी-जान से जुटे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया है। असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में दो मई को मतगणना होगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button