मनोरंजनराष्ट्रीय

तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, फैन्स ने दी बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता – तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि नुसरत जहां एक राजनीतिज्ञ के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। लेकिन वो अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।

अपनी प्रेगनेंसी की वजह से विवादों में आई नुसरत जहां कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। जहां पर उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद नुसरत जहां के फैन्स ने उन्हें बधाई दी।

नुसरत जहां कथित तौर पर 25 अगस्त को चेक-अप के लिए कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके के एक अस्पताल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

निखिल जैन से अलग हुईं नुसरत
हाल ही में अपने पति निखिल जैन से अलग होने की वजह से नुसरत जहां खबरों में छाई रहीं। आपको बता दें कि साल 2019 में तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने कारोबारी निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि साल 2021 में तनाव के चलते दोनों अलग हो गए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button