राष्ट्रीय

गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगाए केजरीवाल ने किए सोमनाथ के दर्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात पर काफी ध्यान दे रहे हैं। लगातार वह गुजरात का दौरा कर रहे हैं। आज एक बार फिर से वह गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल एक नए रूप में दिखाई दिए।

केजरीवाल ने लाख पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर केजरीवाल का एक वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में केजरीवाल सोमनाथ मंदिर में जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ स्थानीय नेता भी मौजूद हैं। भगवान के दर्शन पूजन करते समय केजरीवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दर्शन के बाद केजरीवाल मीडिया के सामने आएं। उन्होंने कहा कि आज सोमनाथ मंदिर में दर्शन करके अच्छा लग रहा है। मन को बहुत शांति है। उन्होंने कहा कि मैंने देश और गुजरात की सुख शांति और भारत को नंबर एक देश बनाने की प्रार्थना की है। केजरीवाल ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन सभी आत्मा को शांति दे। इसके साथ ही केजरीवाल ने राजकोट में व्यापारियों के साथ एक बैठक करने रवाना हो गए।

इससे पहले केजरीवाल ने तीन जुलाई को अहमदाबाद में नि:शुल्क बिजली के मामले पर राज्य के लोगों से बातचीत की थी। बाद में उन्होंने वादा किया कि यदि ‘आप’ गुजरात में सत्ता में आई, तो प्रति माह 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जाएगी। आप ने पंजाब में भी यही वादा किया था। जहां पार्टी ने हाल में सरकार बनाई थी।

गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप’ स्वयं को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में कांग्रेस की तुलना में आप के कार्यकर्ताओं का आधार काफी बढ़ा है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button