मनोरंजन

करण मेहरा पर FIR के बाद पहली बार बोलीं पत्नी निशा रावल- एक्टर का है अफेयर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बेहद लोकप्रिय धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा इन दिनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में आयी उथल-पुथल को लेकर ख़बरों में हैं। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाये हैं।जिसके चलते सोमवार रात करण की गिरफ़्तारी भी हुई। हालांकि, उन्हें मंगलवार सुबर ज़मानत मिल गयी। वहीं, अब निशा ने पहली बार मीडिया से इस मामले में बातचीत की और करण पर बेवफाई के संगीन आरोप लगाये।

निशा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि वो कई सालों से इसलिए चुप थीं क्योंकि कलाकार के लिए उसका करियर और छवि सबसे अहम होते हैं। इन सब बातों का लिहाज़ करने के बावजूद उनके साथ ऐसा हुआ। निशा ने आगे आरोप लगाते हुए कहा- यह निश्चित रूप से करण के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में है। मैं अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही थी। मगर, वो हमारे बच्चे की ज़िम्मेदारी भी नहीं ले रहे थे।

कई सालों से एब्यूज किया जा रहा था। मगर मैंने कभी बात नहीं की। मेरे पास अपनी साबित करने के लिए सबूत हैं। निशा ने आगे कहा कि करण के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज़ करवाना उनके लिए आसान नहीं था। हर बार वो माफ़ी मांगकर दोबारा ऐसा ना करने की बात कहते रहे। आख़िरकार मैंने अपने लिए खड़े होने का फ़ैसला किया।

निशा ने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर कहा कि उन्हें कुछ महीनों पहले करण का किसी दूसरी औरत से संबंध होने का पता चला था। उस लड़की को भेजे गये मैसेज उन्होंने ख़ुद देखे थे। मैंने करण से बातचीत की। यह भी कहा कि अगर उन्हें शादी नहीं रखनी है तो कोई बात नहीं। निशा ने बताया कि वो करण के माता-पिता से मिलने नोएडा भी गयीं। मैंने यह सब अपने परिवार और दोस्तों से छिपाकर रखा, क्योंकि मैं शादी बचाना चाहती थी।

निशा ने कहा कि लगभग एक महीने पहले वो अलग होने के लिए राज़ी हो गये थे। मैंने काम के लिए अपना रिज़्यूमे भी भेजना शुरू कर दिया था। अपने बच्चे की परवरिश के लिए मैं कोई भी काम करने के लिए तैयार हूं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button