विश्‍व

इमरान खान ने व्लादिमीर पुतिन से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात पर की चर्चा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अफगानिस्तान में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की और संघर्षग्रस्त देश में स्थिति से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया।

अफगानिस्तान की राजधानी पर पिछले सप्ताह तालिबान ने कब्जा कर लिया। विदेश कार्यालय के अनुसार खान को राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से टेलीफोन कॉल आया और दोनों ने अफगानिस्तान में पैदा हो रही स्थितियों और द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

खान ने इस बात को रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने और मानवीय जरूरतों को पूरा करने तथा आर्थिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए सरकारात्मक रूप से काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान बेहद जरूरी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button