उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

असोहा कांड में लड़कियों को पिलाया गया था सल्फो सल्फ्यूरान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उन्नाव: असोहा थाना क्षेत्र में बबुरहा गांव में अचेत अवस्था में मिली तीन लड़कियों में 2 लड़कियों की मौत हो गई थी. जिनके पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ की वजह से मौत होना डॉक्टरों ने सुनिश्चित किया था. वहीं जांच रिपोर्ट एफएसएल को भेजी गई थी. जहां से रिपोर्ट में पता चला है कि सल्फो सलफ्यूरान नामक विषैले पदार्थ के सेवन से लड़कियों की मौत हुई थी.

17 फरवरी को अचेत मिलीं थीं लड़कियां

चारा लेने गई तीनों लड़कियां अपने गांव में स्थित खेतों में अचेत अवस्था में मिली थी. जिसके बाद परिजनों ने तीनों लड़कियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एक लड़की को कानपुर रिफर कर दिया था. जबकि दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था. गंभीर रूप से खराब हालत वाली लड़की का इलाज अभी भी कानपुर में चल रहा है.

पोस्टमार्टम में हुई थी विषाक्त की पहचान

18 फरवरी को मृत दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम उन्नाव में डॉक्टरों के पैनल के द्वारा कराया गया था. जिसमें डॉक्टरों ने लड़कियों के पेट में पोस्टमार्टम के दौरान विषैले पदार्थ के सेवन की बात कही थी. जिसके बाद सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था. जहां से आज रिपोर्ट आ गई है.

सल्फो सलफ्यूरान के कारण हुई थी मृत्यु

उन्नाव पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा आई जांच रिपोर्ट के बारे में बताते हुए कहा कि असोहा थाना क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिली तीन लड़कियों में दो लड़कियों की मौत हो गई थ. जिनमें पोस्टमार्टम के बाद भेजे गए सैंपल में आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा सल्फो सल्फरों सलफ्यूरान पदार्थ की बात बताई है उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट आ गई है विवेचना में इसको शामिल किया जा रहा है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button