उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के दौरान महंत परमहंस रामचन्द्र दास महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण कर मन्दिर के निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने सरयू होटल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर  अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्याें की प्रगति जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आगामी दीपोत्सव को देखते हुए तैयारियां की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button