फ्लैश न्यूज

Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं की जा रही – स्टालिन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चेन्नई – द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है?

स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर दिखाई गई तत्परता अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?

वहीं, भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने एक ट्वीट में कहा, संसद के अपने नियम और कानून हैं। राहुल गांधी इसके सदस्य थे और उन्होंने इसके नियमों का उल्लंघन किया। वह सर्वोच्च नहीं हैं। लोकतंत्र सर्वोच्च है। उनकी उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button