उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

स्व0 श्री आशुतोष टण्डन के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। प्रदेश में बेहतर सुरक्षा के वातावरण में बहन, बेटियां निर्भीक होकर घर से बाहर निकल रही हैं। प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

लोगों को भ्रष्टाचारियों तथा माफियाओं से मुक्ति तथा शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण प्राप्त हुआ है। महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में बखूबी लागू किया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ विकास की नई गाथा बयां कर रही है। यहां अनेक विकास परियोजनाएं जमीनी धरातल पर उतरते हुए दिखाई दे रही हैं। पहले उत्तर प्रदेश को पिछड़ा हुआ तथा बीमारू प्रदेश माना जाता था।

यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने  यहां महिला हाफ मैराथन का शुभारम्भ करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी सम्मिलित हुए। इसके पूर्व, श्री नड्डा एवं मुख्यमंत्री जी ने हरी झण्डी दिखाकर महिला हाफ मैराथन का शुभारम्भ किया।

अपने सम्बोधन में श्री नड्डा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित महिला हाफ मैराथन के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

युवा पीढ़ी के लिए यह ऐतिहासिक समय है। कुछ समय पूर्व अमृतकाल में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। हम सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अमृतकाल में विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777