खबर

कांग्रेस ने Virbhadra Singh को मनाने की कोशिश की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली । कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Virbhadra Singh को मनाने की कोशिश की है जो पार्टी की प्रदेश इकाई में मची खींचतान की वजह से नाराज बताए जा रहे हैं। वीरभद्र ने पार्टी की प्रदेश इकाई के मुद्दों के नहीं सुलझने पर चुनाव नहीं लड़ने की बात भी कही है।

मंगलवार से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए Virbhadra Singh को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का वक्त नहीं मिल पाया जिनसे मिलकर उन्हें अपनी शिकायतें बयां करनी थीं।

सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने बुधवार को Virbhadra Singh से मुलाकात की और प्रदेश में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आसन्न संकट को देखते हुए उन्हें मनाने की कोशिश की।

सूत्रों ने कहा कि Virbhadra Singh ने पटेल के आवास पर उनसे मुलाकत की जो करीब आंधे घंटे तक चली। पिछले हफ्ते छह बार के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के कई नेताओं से कहा था कि सुखविंदर सिंह सुखू की अगुवाई वाली मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव नहीं किया गया तो वह न चुनाव लड़ेंगे और न ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button