मनोरंजन

बॉडी शेमिंग करने वालों को विपाशा बासु का करारा जवाब, कहा- ‘ऐसे कमैंट्स से परेशान नहीं होतीं’

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ‘बॉडी शेमिंग’ यानी शरीर के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति समाज की यह सोच बेहद चिंताजनक है। बसु ने ‘इंस्टाग्राम वीडियो’ के ‘कमेंट सेक्शन’ में लंबा नोट लिखा, जिसमें दिखाया गया था कि प्रसव के बाद वजन बढ़ने के कारण उनके रूप-रंग में किस तरह बदलाव आया है। ‘राज’, ‘ओमकारा’ और ‘धूम 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर बसु ने कहा कि वह एक आत्मविश्वासी महिला हैं और ऐसी टिप्पणियों से परेशान नहीं होतीं।

बसु ने लिखा, “उम्मीद है कि लोगों की सोच हमेशा इतनी नीची नहीं रहेगी… वे महिलाओं को हर दिन उनके द्वारा निभाई जाने वाली लाखों भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित करेंगे और सराहेंगे। मैं एक बहुत ही आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसके पास बहुत प्यार करने वाला साथी और परिवार है। मीम्स और ट्रोल्स कभी भी मुझे परिभाषित नहीं कर सकते हैं… मैं आज जो हूं, उनकी वजह से नहीं हूं।”

‘हमशकल्स’ की अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां दूसरों को आहत कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “लेकिन महिलाओं के प्रति समाज की यह सोच बेहद चिंताजनक है। मेरी जगह कोई और महिला होती, तो इससे बहुत प्रभावित और आहत होती…वैसे भी, अगर हमारी आवाजें मजबूत हों और कम से कम महिलाएं महिलाओं को समझें और उनकी सराहना करें, तो महिलाएं और भी ऊपर उठ जाएंगी 🙂 हम न रुकने वाली महिलाएं हैं।

बसु ने 2014 में फिल्म “अलोन” के सेट पर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को ‘डेट’ (दो लोगों का रोमांटिक मकसद से मिलना) करना शुरू किया था। अप्रैल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2022 में इस जोड़े की बेटी देवी का जन्म हुआ। बसु हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज “डेंजरस” में नजर आईं, जिसमें ग्रोवर ने भी अभिनय किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button