भारत

DGCA ने की 9 बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच पूरी, एयर इंडिया ने कहा- कुछ उड़ानों में देरी संभव

दिल्ली। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देशानुसार अपने 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की एक बार सुरक्षा जांच पूरी कर ली है। एयरलाइंस ने साथ ही कहा कि वह ऐसे बाकी 24 विमानों की जांच पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में घातक दुर्घटना के मद्देनजर, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमान बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया था। एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787-8/9 विमान हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777