फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

वाराणसी एयरपोर्ट स्विस पर्यटक के बैग से बरामद हुआ प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, CISF ने पकड़ा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाराणसी: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को सीआईएसएफ कर्मियों ने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक विदेशी यात्री के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया। इसकी सूचना तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन और सीआईएसएफ की ओर से पुलिस को दी गई। विदेशी नागरिक की पहचान स्विट्जरलैंड निवासी आंद्रे सायरिल न्यूवेंसवांडर (34) के रूप में हुई है।

फूलपुर पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सीआईएसएफ ने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में आंद्रे सायरिल न्यूवेंसवांडर (निवासी: लुशान, स्विट्जरलैंड) के बैग से यह प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद लगभग 13:30 बजे उन्हें स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जहां आईबी, एटीएस, एलआईयू सहित अन्य एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि आंद्रे सायरिल अपनी महिला मित्र सेलेन हैंगमैन (स्विट्जरलैंड निवासी) के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 696 से मुंबई जाने वाले थे, जहां से 13 मार्च को वे नेपाल के लिए रवाना होने वाले थे। आंद्रे सायरिल पेशे से प्रोसेस इंजीनियर हैं। उन्होंने सितंबर 2025 में नौकरी छोड़कर विश्व भ्रमण शुरू किया था। वे दक्षिण अफ्रीका से दुबई, ओमान होते हुए 29 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचे थे। नई दिल्ली से ट्रेन द्वारा राजस्थान, आगरा होते हुए 24 फरवरी को वाराणसी आए थे।

वह अस्सी घाट स्थित होटल ‘पैलेस ऑन गंगेज’ में ठहरे थे। वाराणसी में उन्होंने सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर और रामनगर किले का भ्रमण किया। उनके पासपोर्ट की वैधता 20 जनवरी 2030 तक तथा वीजा की वैधता 12 जनवरी 2026 तक है। सभी एजेंसियों और पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता नहीं चला। अतः दोपहर 14:30 बजे लिखित माफी नामा लेने के बाद आंद्रे सायरिल को छोड़ दिया गया। वे अपनी महिला मित्र के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए। प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया गया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button