उत्तर प्रदेशउत्तराखंडफ्लैश न्यूजसंस्कृति

उत्तरायणी त्यार में उत्तराखण्ड की बयार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, कल्याणपुर द्वारा उत्तराखण्ड का पौराणिक पर्व उत्तरायणी त्यार बडे धूम धाम से मनाया गया। जिसमें कल्याणपुर क्षेत्र की महिलाओं ने अपने पारम्परिक वेश भूषा में उत्तरायणी त्यार के अवसर पर घुघुतिया तैयार कर वितरित की गई। सभी को घुघतिया त्यार की हार्दिक बधाई समिति के अध्यक्ष खुशहाल सिंह बिष्ट द्वारा दी गई।

UK Photo-2
UK Photo-2

कार्यक्रम में समिति के संयोजक भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तरायणी त्यार की रौनक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड पडी। देवभूमि समिति द्वारा कल्याणपुर में प्रथम बार भव्य उत्तरायणी त्यार मनााया गया। जिसमें महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि जोशी के निर्देशन में 20 महिला कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध झोडा नृत्य किया गया। जिसके बोल थे उत्तरायणी कौतिक लारौ मार झपेका।

UK Photo-3
UK Photo-3

श्रीमती मंजू पाण्डेय के निदेर्शन में 18 महिला कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध झोडा ओ रेनू तू भैलि लागिछे हरिया साडि में, श्रीमती भारती के निर्देशन में गढवाल का सुप्रसिद्ध थडिया चाफुला नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसका बोल है देश का खातिर बेटा रण पडौल। श्रीमती सुशीला नेगी के निर्देशन में 19 महिला कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध झोडा खोलदे माता खोल भवानी धार मा के वाडा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड रंगमण्डल के कलाकारों ने रामा डोला नृत्य का सुन्दर प्रदर्शन किया लोगों ने जमकर आनन्द लिया। कार्यक्रम में महासचिव पूरन सिंह जीना ने अपनी रचना में सुन्दर गीत प्रस्तुत किया वही बृजमोहन सिंह नेगी ने नेपाली गीत की सुंन्दर प्रस्तुति दी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button