राष्ट्रीय
Uttar Pradesh ATS ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
नोएडा – उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की, जो मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।
और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एटीएस सीमा के साथी सचिन को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने पहली बार सोमवार को सीमा और सचिन से नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की थी और देर रात दोनों को घर भेज दिया था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा (30) और सचिन (22) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था। लेकिन सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



