उत्तर प्रदेश

पार्क में देसी बम बना रहे थे दो युवक, अचानक हुआ विस्फोट, एक का पैर उड़ा, दूसरा फरारा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक पार्क में गुरुवार को बम बनाते समय विस्फोट हो गया। जिसमें एक युवक घायल हो गया वहीं दूसरा भाग निकला। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही फरार युवक की तलाश की जा रही है।

बता दें कि इंदिरा नगर इलाके में स्थित एक पार्क में दो युवक देशी बम बना रहे थे। इस बीच बम फट गया। इससे बम बना रहे एक युवक के पैर में गंभीर जख्म बन गए। बुरी तरह घायल युवक चिल्लाने लगा तो वहीं उसका साथी युवक यह देख वहां से भाग निकला। बम की आवाज से आसपास दहशत फैल गई।

कुछ देर में ही सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक पार्क में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक फरार दूसरे युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में पुलिस घायल से जानकारी ले रही है। वहीं इस घटना से लोगों के बीच दहशत बनी है।

पुलिस के मुताबिक पार्क में बम बनाते समय यह धमाका हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे उसके साथी के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button