विविध

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ की दौड़ में दो भारतीय स्टार, साउथ अफ्रीका के एस्टरहुइजन भी शामिल

दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न को मार्च 2026 के लिए आईसीसी पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। वहीं महिला वर्ग में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी और दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका इस दौड़ में शामिल हैं।

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप के आखिर में सैमसन की जबरदस्त फॉर्म, ने उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिलाया। फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे जसप्रीत बुमराह भी इस दौड़ में शामिल है।

नए खिलाड़ी एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड में अपनी शानदार टी-20 डेब्यू सीरीज के बाद इस शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह बनाई है; इस सीरीज़ में उन्होंने अपने देश के किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले पांच टी-20 मैचों के बाद सबसे बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए।

इस दौरान जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 मैचों में केर के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतने का मजबूत दावेदार बना दिया है, जबकि मूनी ने भी भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों प्रारुपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खाका न्यूजीलैंड में हुई टी-20 सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं, जिसके बाद उन्होंने पहले एकदिवसीय में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777