विविध
Facebook a/c डिलीट कर दें-व्हाट्सएप को-फाउंडर ने Tweet किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने Tweet कर कहा कि अब समय आ गया है कि फेसबुक को डिलीट कर दिया जाए। एक्टन का यह Tweet ऐसे समय पर आया है, जब फेसबुक यूजर डाटा को लेकर स्वंय ही निशाने पर है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में फेसबुक ने करीब 16 बिलियन डॉलर में व्हाट्सएप को खरीदा था। वहीं, अब व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन का यह Tweet फेसुबक के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। हालांकि, ब्रायन एक्टन के इस Tweet पर व्हाट्सएप या फेसबुक की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
दरअसल, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैंब्रिज एनालिटिका नाम की पॉलिटिकल डाटा एनालिसिस कंपनी ने बिना यूजर्स की अनुमति के पांच करोड़ यूजर्स का डेटा एक्सेस किया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



