विविध

Turkey में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कम सम्मान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Turkey(टर्की) में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए बहुत कम सम्मान।

’’नोबेल पुरस्कार विजेता ओरहान पामुक की टिप्पणीl  उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं लेकिन राजनीति को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं कर सकतेl क्योंकि Turkey (टर्की) में स्थिति ‘‘भयानक’’ है। साहित्य के लिए 2006 के नोबेल पुरस्कार विजेता ने कई चीजों और अपनी नई किताब ‘‘द रेड हेयर्ड वुमैन’’ पर बात की।
यह किताब 1980 के दशक में Turkey (टर्की) के पिता-पुत्र के संबंधों की दिलचस्प कहानी पर आधारित है। उनका मानना है कि अब वह नौ उपन्यास पहले से कहीं ज्यादा खुशहाल लेखक हैं। ‘‘मैं सदा एक ही जैसा व्यक्ति नहीं हूं।’’ वह चाहते हैं कि लोग उन्हें कहानीकार के रूप में याद करेंl जो ‘‘अच्छी कहानियों से आपका मनोरंजन करेगा और आपको दुनिया में अच्छा महसूस कराएगा।’’

वास्तव में राजनीतिक व्यक्ति नहीं- ओरहान पामुक

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मैं राजनीति को नजरअंदाज करके खुश होता, दूसरी ओर Turkey (टर्की) में राजनीतिक स्थिति जिस तरह से खराब हैl उससे खुद को नैतिक जिम्मेदारी महसूस होती है।’’ पामुक ने कहा, ‘‘हमारा यूरोपीय लोकतंत्र नहीं हैl लेकिन चुनावी लोकतंत्र हैl जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बहुत कम सम्मान है। सरकार न्यायाधीशों को भी नियंत्रित करता है और नए संविधान के अनुसार जो भी चुनाव जीते और सत्ता में रहे चाहे वह वामपंथी या दक्षिणपंथी हो तो वह तानाशाह की तरह बर्ताव करें।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल सैन्य तख्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद 13 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गयाl 40 हजार लोगों को राजनीतिक कारणों से बंदी बना लिया गयाl जिनमें से कई प्रोफेसर और बुद्धिजीवी सरकार के आलोचक थे।
उन्होंने कहा कि अधिकारी हर वक्त नए कारागार बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि जेलों में अब कोई जगह नहीं है तो नए राजनीतिक कैदियों के लिए जगह बनाने के लिए जेल की सजा काट रहे लोगों को रिहा किया जा रहा है।’’ पामुक की नई किताब पिता-पुत्र के रिश्ते और तुर्की में सामान्य जीवन के बारे में है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button