विश्‍व

ट्रम्प प्रशासन की चीन संबंधी नीतियों ने अमेरिका को और अधिक असुरक्षित बना दिया है – जेनेट येलेन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन के प्रति नीतियों ने अमेरिका को वैश्विक अर्थव्यवस्था में ज्यादा असुरक्षित और ज्यादा अलग-थलग कर दिया है। ट्रम्प, रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए सबसे आगे चल रहे हैं।

अमेरिका-चीन बिजनेस काउंसिल के एक कार्यक्रम में येलेन ने बृहस्पतिवार रात को कहा कि ट्रम्प प्रशासन बुनियादी ढांचे और उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घरेलू निवेश करने में विफल रहा, जबकि हमारे साझेदारों और सहयोगियों के साथ संबंधों की भी उपेक्षा की, जो दशकों से बने और मजबूत हुए थे।

येलेन की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब अमेरिका एशियाई महाशक्ति के साथ अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहा है। पिछले महीने नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक भी हुई थी।

उन्होंने कहा, हमारे आर्थिक संबंधों को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के लिए उद्देश्यपूर्ण और सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चीन पर बाइडन प्रशासन का दृष्टिकोण है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button