विविध

तृणमूल Congress सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद का निधन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल Congress के सांसद सुल्तान अहमद का आज यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। अहमद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि अहमद को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उलूबेरिया लोकसभा सीट से निर्वाचित हुये थे।

अहमद मनमोहन सिंह ने नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री थे। वह दो बार पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे। मुख्यमंत्री ममता बजर्नी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुल्तान अहमद के निधन से बेहद दुखी और स्तब्ध हूं जो तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा सांसद और लंबे समय से मेरे सहयोगी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनायें।’’ राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने भी अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button