विविध

ऑस्ट्रेलिया में रेस कार से उड़ाया गया जलता ईंधन, 12 घायल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में एक ड्रैग रेसिंग कार्यक्रम के दौरान एक कार से जलते हुए ईंधन उड़ने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक है तथा अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना रविवार को एलिस स्प्रिंग्स में रेड सेंटर एनएटीएस में हुई। यहां मौजूद लोगों द्वारा लिए गए फुटेज में दिख रहा है कि यहां दायरे में घूम रही एक कार से जलता ईंधन दर्शकों पर फेंका जा रहा है।

आयोजकों ने बताया, “एलिस स्प्रिंग्स अस्पताल में 12 लोगों का इलाज चल रहा है। एक की हालत नाजुक है और अन्य 11 गंभीर अवस्था में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।” उन्होंने बताया, ”यह दुखद स्थिति है। सभी मरीजों को आवश्यक इलाज दिया जा रहा है।” ‘अल्टीमेट फेस्टीवल ऑफ व्हील्स’ वाला यह आयोजन रेस पसंद करने वाले मध्य ऑस्ट्रेलिया के हजारों दर्शकों को आकर्षित करता है। घटना के तुरंत बाद आयोजकों ने इस कार्यक्रम को बंद कर दिया था और पुलिस तथा दमकल अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777