खेल-खिलाड़ी

आर्थर फिल्स और हमाद मेदजेदोविच में होगा खिताबी मुकाबला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके नेक्स्ट जेन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला सर्बिया के हमाद मेदजेदोविच से होगा।

सत्र की इस आखिरी प्रतियोगिता में 21 वर्ष या उससे कम उम्र के शीर्ष आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। उन्नीस वर्षीय फिल्स ने फ्रांस के अपने साथी लुका वान एश को 2-4, 4-1, 4-3 (1), 4-3 (6) से हराया।

मेदजेदोविच ने डोमिनिक स्ट्रीकर के पीठ दर्द के कारण सेमीफाइनल में आधे मैच से हट जाने के बाद फाइनल में जगह बनाई। उस समय 20 वर्षीय मेदजेदोविच 4-3 (5), 2-1 से आगे चल रहे थे।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2017 में की गई थी और पहली बार इसका आयोजन सऊदी अरब में किया जा रहा है। इससे पहले यह मिलान में आयोजित की जाती थी। स्टेफानोस सितसिपास, यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज इस प्रतियोगिता के पूर्व चैंपियनों में शामिल हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button