ज्योतिष

दिसंबर का महीना इन भाग्यांग वालों के लिए वरदान समान, मिलेगी आर्थिक उन्नति

देखते ही देखते साल का आखिरी महीना दिसंबर आ गया है। इस महीने के बाद हम नए साल में प्रवेश करेंगे। लेकिन साल के आखिरी दिन कैसे बीतेंगे और इस दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप भी यह सब जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल का आखिरी महीना दिसंबर आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है। ऐसे में आप अपने भाग्यांग के आधार पर पता लगा सकते हैं कि दिसंबर 2023 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

भाग्यांक 1
बता दें कि दिसंबर का महीना भाग्यांक 1 वालों के लिए कुछ अलग रहने वाला है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लेकिन इन जिम्मेदारियों को निभाना आपके लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है। आपको चीजों को संभालने के लिए मदद लेनी होगी। तभी आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी गिफ्ट या फिर किसी वसीयत के द्वारा आपको यह धन प्राप्त हो सकता है।

लेकिन इसके लिए भी आपको प्रयास करना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि आपको बिना प्रयास किए ही सब हासिल हो जाएगा, तो आप गलत हैं। आपको उसके लिए कोशिश करनी होगी। आप अपनी बातों को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मध्य दिसंबर यानी की 15 दिसंबर तक थोड़ा सतर्क रहें। क्योंकि वह बातें भी सबके सामने आ सकती हैं, जिनको आपने लोगों से काफी समय से छिपाकर रखा था।

दिसंबर में आप थोड़ा सा तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट्स दें। जिसके लिए आपको बहुत धन खर्च करना होगा। वहीं इस दौरान आपके अंदर किसी बात का अहंकार घर कर जाएगा। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा डाउन टू अर्थ रहें। वरना आपके काफी सारे काम बिगड़ सकते हैं।

आप पिछले काफी समय से कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, लेकिन काम में मन नहीं लग रहा है। अगर आप अपने काम में तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको निश्चित लाभ मिलेगा। इस महीने आपको अपने काम को अहमियत देनी चाहिए। अपने काम पर फोकस करें और काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

उपाय- जल में गुड़ मिलाकर सूर्य देवता को अर्पित करें।

भाग्यांक 2
भाग्यांग 2 वाले जातकों का यह समय अपने परिवार के साथ बीतेगा। इस दौरान आप अपने परिवार से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। आप अपने पेरेंट्स और मौसी के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। भले ही आपका पढ़ाई में मन नहीं लगा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आप अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें और फालतू के विचारों से दूरी बनाए रहें। क्योंकि जब आप पॉजिटिव सोचेंगे तो आपको रिजल्ट भी पॉजिटिव मिलेगा।

भाग्यांग 2 वाले जातकों को 5 दिसंबर के बाद थोड़ा सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप अपने परिवार से कुछ छिपा रहे हैं, तो ऐसा न करें। क्योंकि इससे आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत और रिलेशनशिप की बात यदि है, तो उसे परिवार से न छिपाएं। मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अपने काम में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। वरना आपको बड़ी चोट लग सकती है।

दिसंबर में महीने में आधुनिक और नई तकनीक को अपने काम में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। लेकिन ऐसा आप तब कर पाएंगे, जब आपको उस बारे में जानकारी होगी। इसलिए तकनीक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी आपको लाभ पहुंचाने का काम करेगी।

उपाय- चंद्रमा की पूजा जरूर करें। चंद्रमा को देखकर विश मांगें।

भाग्यांक 3
वैसे तो भाग्यांग 3 वालों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहने वाला है। आप इस महीने अपनी बेहतरी के लिए सोचेंगे। इस पूरे महीने आप सिर्फ अपने लिए जिएंगे। हांलाकि इससे लोगों को तकलीफ जरूर हो सकती है। जिससे आपको क्रोध आएगा। लेकिन इस पर कंट्रोल करना आपके लिए बेहतर होगा। दिसंबर महीने में आप यात्राएं भी कर सकते हैं। तो आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। लेकिन आपको अधिक थकान का अनुभव करेंगे। इसलिए सलाह दी जाती है कि इन यात्राओं को इंज्वॉय करें।

हांलाकि दिसंबर के महीने में आप हर चीज को लेकर कंफ्यूजन में रहेंगे। इसलिए कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। अन्यथा कंफ्यूजन के चलते आपका काम बिगड़ सकता है। आप इस महीने जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुरूप फल मिलेगा। भाग्य के भरोसे न रहें, क्योंकि इस महीने आपको अपनी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा, न कि भाग्य से कुछ हासिल होगा।

मीडिया, सोशल मीडिया या फिर ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम आधुनिक संसाधनो का इस्तेमाल करना चाहिए। नौकरों पर ध्यान दें और उनका सम्मान करें। इस महीने भाग्यांग 3 वालों को लाभ तो होगा, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें

भाग्यांक 4
साल का आखिरी महीना भाग्यांग 4 वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको भाग्य का साथ मिलेगा और हर कार्य में सफलता हासिल होगी। इसलिए आप इस महीने वो सारे काम कर डालें, जिनकी आपने लंबे समय से योजना बना रखी थी। इस महीने आप यात्राएं कर सकते हैं, विदेश यात्रा का योग हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर अगर काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अभी थोड़ा और इंतजार करना सही रहेगा।

काम के पीछे ज्यादा न भागें, क्योंकि इससे आपको लाभ नहीं मिलेगा। दिसंबर के महीने में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हांलाकि आपको अपने खानपान पर ध्यान रखना होगा। ओवरईटिंग से बचें और खाने में कम से कम तेल और घी का इस्तेमाल करें। अगर आपने अपने प्रेम संबंध घर वालों से छिपा रखें हैं। तो आपका भेद खुल सकता है। जीवनसाथी के साऱ रिश्ते अच्छे होंगे।

उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

भाग्यांक 5
भाग्यांग 5 वालों के लिए दिसंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। यह महीना पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ लेकर आया है। दिसंबर महीने में आपका स्वभाव चंचल हो सकता है। आपको खुद में आत्मविश्वास महसूस होगा। इस महीने आप क्रिएटिव काम की तरफ अपना खिंचाव महसूस करेंगे। नया सीखने की चाहत आपको अलग अनुभव करवाएगी।

पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप दोनों साथ में कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। वहीं जो लोग आपके रिश्ते को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनको निराश होना पड़ेगा। हांलाकि कार्यक्षेत्र में थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आलस न करें। इस महीने कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे।

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।

भाग्यांक 6
भाग्यांग 6 के लिए दिसंबर का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। आप इस महीने अच्छे और बुरे अनुभव दोनों ही ले पाएंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि अच्छे अनुभव काफी अच्छे होने वाले हैं और बुरे अनुभव आपको इतना परेशान नहीं करेंगे। आप अपने घर से जुड़ाव महसूस करेंगे। आप घर के कई काम करेंगे, फिर चाहे कोई नया सामान लाना हो, या रिनोवेशन करवाना हो।

सब अच्छा होने के बाद भी भाग्यांग 6 वाले जातकों का मन अशांत रहेगा। सब होते हुए भी आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आप किसी के साथ होना चाहेंगे। इसलिए आपको आध्यात्म से जुड़ना चाहिए। इससे आपको सुकून और शांति महसूस करेंगे। शांत मन से किए कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। पारिवारिक मतभेद को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। विवादों से दूर रहें।

उपाय- पति-पत्‍नी दोनों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

भाग्यांक 7
भाग्यांग 7 वालों को इस महीने शुभ सामाचर मिलेंगे। आप पूरे महीने खुश रहेगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। न सिर्फ पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल ग्रोथ से मन खुश रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत के बाद भी अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेगा। लेकिन निराश होने की जगह अधिक मेहनत करें। क्योंकि आपकी मेहनत बर्बाद नहीं जाएगी। इसका फल आपको आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा। आपको अपनी ऊर्जा को समझना होगा। आपका भाग्य आपके साथ है, आपको तरक्की करने से कोई नहीं रोक पाएगा।

दिसंबर महीने में लोग आपके फैमिली स्टेटस पर नजर रखेंगे। इसलिए आप या परिवार से जुड़ा सदस्य कोई ऐसी गलती न करे, तो आपके फैमिली स्टेटस पर सवाल खड़े हो जाएं।

भाग्यांक 8
भाग्यांक 8 वालों को इस महीने मिलाजुला फल मिलेगा। आपका फल आपकी मेहनत पर निर्भर होगा। अगर आप किस्मत के भरोसे बैठेंगे तो आपको निराशा हाथ लगेगी। इसलिए भविष्य की बेहतरी के लिए काम करें। समाज में स्टेटस बनाएं और अपने व्यक्तित्व को निखारें। आप जो भी कर रहे हैं, वह लोगों की नजर में हैं। इसलिए आप ऐसे काम करें, जिसकी चर्चा हो और आपको लाभ भी मिले।

नई तकनीक की तरफ रुझान होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने का विचार बनाया है, तो इसके अवसर भी प्राप्त होंगे। लेकिन सभी कार्य योजना बनाकर करें। अगर विदेश जाना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा आपको लाभ पहुंचा सकती है।

उपाय- हनुमान जी का मीठे पान का प्रसाद लगाएं।

भाग्यांक 9
दिसंबर का महीना भाग्यांक 9 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नई योजनाएं बनाएंगे और उनपर काम भी करेंगे। कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। हांलाकि खर्चों पर लगाम लगाएं। जहां पर जरूरी हो वहां धन खर्च करें, अनावश्यक धऩ खर्च से बचें। अपनी सेहत पर धर्न खर्च करने में कंजूसी न करें। लेकिन भविष्य के लिए धन बचाकर रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

इसके अलावा पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा और बाहरी दुनिया में ज्यादा मन लगेगा। इस महीने आपको कई जगह से धन प्राप्ति के अवसर बनते दिख रहे हैं। दिसंबर महीने में भाग्यांग 9 वालों को अपार लाभ प्राप्त होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot

slot88