विविध

एक कलाकार के रूप में मैंने ईमानदारी बनाये रखी: टिस्का चोपड़ा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली। टिस्का चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने हमेशा ऐसे कार्यक्रमों को चुना है जिन पर उन्हें भरोसा होता था और एक कलाकार के रूप में ईमानदारी बनाए रखने पर उन्हें गर्व है। ‘‘तारे जमीन पर’’, ‘फिराक’, ‘‘अंकुर अरोरा मर्डर केस’’ और ‘‘किस्सा’’ जैसी फिल्मों में काम कर सराहना बटोरने वाली 43 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्म के कारोबारी व्यवहारिता की चिंता नहीं करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने फिल्मी कैरियर में भाग्यशाली रही। मैंने वही किया, जो मैं करना चाहती थी। कलाकार के तौर पर मैंने कभी समझौता नहीं किया और वास्तव में मुझे इस पर गर्व है। यदि मुझे कोई चीज पसंद नहीं है, तो मैं उसे नहीं करूंगी। मैंने हमेशा इसी धारणा से काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि यदि फिल्म कारोबारी लिहाज से व्यवहारिक नहीं थी, तब भी मैंने कहानी पर भरोसा करके इसमें काम किया। मैंने कलाकार के रूप में ईमानदारी बनाये रखी। हो सकता है कि लोगों को मेरी पसंद अच्छी न लगे, लेकिन मैंने उस हर फिल्म में भरोसा किया, जिसमें मैंने काम किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button