लोनावाला के नजदीक Hubli Express ट्रेन पर बड़ा पत्थर गिरने से तीन यात्री घायल
August 21, 2017
0
मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई संभाग में लोनावाला के नजदीक आज तड़के मुंबई जा रही Hubli Express के एक डिब्बे पर एक बड़ा पत्थर गिर जाने के कारण तीन यात्री घायल हो गये। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंकी हिल और ठाकुरवाड़ी स्टेशनों के बीच ट्रेन धीमी गति से जा रही थी और उसी समय एक बड़ा पत्थर उस पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि पत्थर ने ट्रेन की छत में छेद कर दिया और एस6 डिब्बे के मध्य में गिरा जिसमें तीन यात्री घायल हो गये।
उदासी ने बताया कि घायलों को पड़ोस के ठाणे जिले के कल्याण बस्ती में एक रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जाती है। उन्होंने बताया कि रेलवे घायल व्यक्तियों को बेहतर संभावित चिकित्सा और उपयुक्त मुआवजा देगी। हादसा लोनावाला-करजात घाट खंड पर हुआ जहां मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं। मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। उदासी ने बताया, “घटना के कारण कोई भी ट्रेन रोकी नहीं गयी है और ट्रेन यातायात के लिए पटरियों को सुरक्षित घोषित किया गया है। बाद में प्रभावित ट्रेन को करजात के लिए रवाना कर दिया गया जहां से यह अपने गंतव्य मुंबई के लिए रवाना हुयी।”
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बस दो घंटे दिल्ली में रुकेंगे अल नाह्यान
3 weeks ago
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
December 22, 2025
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी