विविध

लोनावाला के नजदीक Hubli Express ट्रेन पर बड़ा पत्थर गिरने से तीन यात्री घायल

मुंबई। मध्य रेलवे के मुंबई संभाग में लोनावाला के नजदीक आज तड़के मुंबई जा रही Hubli Express के एक डिब्बे पर एक बड़ा पत्थर गिर जाने के कारण तीन यात्री घायल हो गये। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंकी हिल और ठाकुरवाड़ी स्टेशनों के बीच ट्रेन धीमी गति से जा रही थी और उसी समय एक बड़ा पत्थर उस पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि पत्थर ने ट्रेन की छत में छेद कर दिया और एस6 डिब्बे के मध्य में गिरा जिसमें तीन यात्री घायल हो गये।

उदासी ने बताया कि घायलों को पड़ोस के ठाणे जिले के कल्याण बस्ती में एक रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जाती है। उन्होंने बताया कि रेलवे घायल व्यक्तियों को बेहतर संभावित चिकित्सा और उपयुक्त मुआवजा देगी। हादसा लोनावाला-करजात घाट खंड पर हुआ जहां मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं। मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। उदासी ने बताया, “घटना के कारण कोई भी ट्रेन रोकी नहीं गयी है और ट्रेन यातायात के लिए पटरियों को सुरक्षित घोषित किया गया है। बाद में प्रभावित ट्रेन को करजात के लिए रवाना कर दिया गया जहां से यह अपने गंतव्य मुंबई के लिए रवाना हुयी।”

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777