उत्तर प्रदेश

निवेश के नाम पर झांसा देकर रुपये हड़पने वाले तीन आरोपी हिरासत में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमीनाबाद पुलिस ने योजनाओं में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दे लोगों के लाखों रुपये हड़पने वाले भाई-बहन सहित तीन लोगों को गुरुवार को हिरासत में लिया है।

इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया आरोपी वासिफ अली व उसकी चचेरी बहन महानगर निवासी सानू आफरीन व उसका पति अल्ताफ हैं।

इनके खिलाफ अमीनाबाद निवासी नवाज रसूल ने नौ अप्रैल को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। सानू ने पीड़ित को भी योजाओं में निवेश कर रुपये डबल करने का झांसा दिया था।

नवाज ने वासिफ, सानू व उसके पति अल्ताफ को 24 लाख रुपये दिए थे। तय समय के बाद नवाज ने मुनाफे के साथ रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर सानू ने 30 जनवरी को रुपये लेने घर बुलाया था,

जहां पहुंचा तो आरोपियाें ने गाली गलौज कर उसे धमकी दी। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button