उत्तर प्रदेश

राजभवन कार्मिकों व अध्यासितों हेतु राजभवन में आयोजित परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता 11वें दिन भी रहा जारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यासितों व बच्चों हेतु आयोजित परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के आज ग्यारहवें दिन खो-खो व किंग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा इसमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

विदित है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राजभवन में परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल जी द्वारा 31 दिसंबर को किया गया था। 15 दिवसीय यह प्रतियोगिता आगामी 14 जनवरी तक चलेगी।

सभी खेल स्पर्द्धाओं में प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। नित्य आयोजित प्रतियोगिता से प्रतिभागियों में सकारात्मक खेल भावना का विकास व प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।

ज्ञात है कि राजभवन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 21 खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खो-खो, कबड्डी, गिल्ली डण्डा, रस्सा कसी, टेबल टेनिस, किंग, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, जूडो, कलर बॉल, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, दौड़ (100

मी0/50 मी0), लंगड़ी दौड़, बोरा दौड़, स्लो साइकिलिंग, वालीबॉल, लट्टू तथा रस्सी कूद प्रतियोगिता शामिल है। इन खेलों में कुल 509 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 358 पुरूष, 57 बालक तथा 94 प्रतिभागी महिला एवं बेटियां हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button